Popular Posts

नीतीश के विकास का लठैत बन गरीबों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का किया काम : बोगो सिंह

नीतीश के विकास का लठैत बन गरीबों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का किया काम : बोगो सिंह

नीतीश कुमार के शासन में बिहार का काफी विकास हुआ है। 15 वर्षों के दौरान बिहार में लोगों की बुनियादी जरुरतों को पूरा करने का काम सरकार ने काफी हद तक मुकाम तक पहुंचा दिया है। इसी कड़ी में मैने मटिहानी का बेटा बन कर 90 प्रतिशत गांवों तक सड़क का जाल बिछा दिया। मैं नीतीश कुमार के विकास का लठैत हूं। उक्त बातें मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। बोगो सिंह ने कहा कि मैं राजनीति में मेवा के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए आया हूं। मुझे आलोचनाओं से डर नहीं लगता बल्कि काम को पूरा करने की प्रेरणा मिलती है। मटिहानी विधानसभा बिहार का पहला विधानसभा है जहां मेरे कार्यकाल में सबसे अधिक विधवा, दिव्यांग तथा वृद्धावस्था पेंशन, राशन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मेरे द्वारा किया गया विकास कार्य नहीं दिखता है वह सिर्फ लावा गांव चले जाय जहां जमीन खरीद कर करोड़ों का अस्पताल, शिक्षा के लिए स्कूल बनाने का काम किया गया। हर गली में सड़क बनाया गया है। वहीं उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में एक मात्र विधायक बोगो सिंह हैं जो गरीबों तक खाद्यान पहुंचाने की लगातार चिंता करने में लगे रहे। रजनीश कुमार ने कहा कि विकास बनाम विनाश की लड़ाई में बोगों सिंह काफी आगे हैं तथा इनकी जीत निश्चित है। जदयू जिला अध्यक्ष भूमिपाल ने कहा कि बोगो सिंह बिहार में रिकार्ड मत से जीतेंगे। मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार, हम के जिला अध्यक्ष पियूष कुमार, वीआईपी के अध्यक्ष जयजय राम सहनी, भाजपा उपाध्यक्ष एमके बीरेश, वशिष्ठ सिंह, अरविंद सिंह तथा मनोज मनीष मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Worked to spread the development plans to the poor, become a strong leader of Nitish's development: Bogo Singh


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/worked-to-spread-the-development-plans-to-the-poor-become-a-strong-leader-of-nitishs-development-bogo-singh-127832163.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/orig_2_1603209903.jpg

0 Response to "नीतीश के विकास का लठैत बन गरीबों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का किया काम : बोगो सिंह"

Post a Comment