Popular Posts

बिजली पोल को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति काे पीटा

बिजली पोल को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति काे पीटा

बरहट थाना क्षेत्र के परमिया गांव में दबंगों ने मामूली विवाद में घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बरहट थाना क्षेत्र के परमिया गांव निवासी गणेश यादव का पुत्र तुलसी यादव मंगलवार की देर रात अपने घर के पास था।

तभी पास के ही दबंग प्रवृत्ति के पवन यादव उसके घर के पास बिजली का पोल गिरा दिया। जब तुलसी यादव उसे पोल को खड़ा कर गाड़ देने की बात कही तो दबंग प्रवृत्ति के पवन यादव, मुकेश रंजन सहित दर्जनों लोग उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

वहीं, अपनी जान बचाने के लिए अपने घर में घुसा तो दबंग उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगा। पति के साथ मारपीट होता देख उसकी पत्नी साबो देवी आई तो दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/bullies-beat-up-couple-by-entering-the-house-in-a-dispute-over-electricity-pole-127791590.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "बिजली पोल को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति काे पीटा"

Post a Comment