191 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रामपुर खुर्द गांव के पप्पू सिंह के घर में छापेमारी की। उसके घर से 20 कार्टन विदेशी शराब व बोरा में रखी विदेशी शराब यानी कुल 191 लीटर बरामद की। साथ ही शराब तस्कर पप्पू सिंह को भी गिरफ्तार किया। उधर, बंगरा निजामत पंचायत में एसएसबी जवानों द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के क्रम में 10 लीटर देसी शराब के साथ बंगरा निवासी दिलीप सहनी पकड़ा गया, जिसे एसएसबी जवानों ने पुलिस को सौंप दिया।
औराई में 100 लीटर स्प्रिट बरामद, तीन आरोपी फरार
बसंत गांव स्थित चौर से एक पइन से 100 लीटर कच्ची स्प्रिट बरामद की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि तीन लोग उसकी सुरक्षा में बैठे थे। पुलिस को देख कर फरार हो गए।
कार से शराब जब्त, दाे तस्कर गिरफ्तार
जैतपुर ओपी पुलिस ने एसएच 86 पर वाहन जांच के क्रम में कार से शराब के साथ दो तस्कराें को गिरफ्तार किया। एएसआई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कुढ़नी से 64 कार्टन शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने अधीक्षक संजय कुमार राय के नेतृत्व में तारसन गांव में अखिलेश कुमार के घर और दालान से 64 कार्टन शराब जब्त की। आराेपी तस्कर काे गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sahebganj/news/191-liter-foreign-liquor-confiscated-smuggler-arrested-127791594.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/
0 Response to "191 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार"
Post a Comment