Popular Posts

घर से उठा कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को मिल रही धमकी

घर से उठा कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को मिल रही धमकी

थाना क्षेत्र के एक गांव में 52 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसकी चिकित्सा पीएचसी में कराई गई। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने भी महिला से रेप हाेने की पुष्टि की। हालांकि इस मामले में अब तक मोतीपुर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।

चिकित्सकाें ने महिला काे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि अबतक महिला की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कुछ युवकों ने महिला को घर के पास से उस समय उठा लिया, जब वह घर के बाहर टहल रही थी।

रात भर महिला को परिजनों ने खोजा पर उसका पता नहीं चला। युवकों ने पूरी रात महिला से दुष्कर्म किया। सुबह होने से पूर्व उसे घर के समीप छोड़ कर फरार हो गए।

सुबह पीड़िता के पति उसे चिकित्सा के लिए पीएचसी पहुंचे। चिकित्सा के लिए दर्ज कराए गए डिटेल्स में पीड़िता ने अपने को रेप पीड़िता बताया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि इलाज के दौरान महिला ने बताया कि उसके साथ सामूहिक रेप की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद मामले के रफा दफा के लिए गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें मामले को दबाने के लिए पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दी गई। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष अनिल कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामले की अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

कटरा में बागमती नदी की उपधारा में मिला अर्धनग्न हालत में महिला का शव, नहीं हो पाई है पहचान
थाना क्षेत्र के बसघट्टा ध्वस्त पुल के समीप बागमती नदी के उपधारा में बुधवार की शाम एक शव लोगों ने देखा। अर्धनग्न अवस्था में पानी में तैर रहा शव एक महिला का बताया जा रही है। शव की पहचान नहीं हाे पाई। लोगों ने इसकी सूचना कटरा पुलिस को दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motipur/news/woman-raped-after-getting-up-from-home-threatening-family-members-127791587.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "घर से उठा कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को मिल रही धमकी"

Post a Comment