पूजा पंडालों को दिया जा रहा अंतिम रूप मंदिरों में भी पूजा के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
शारदीय नवरात्र में शहर से लेकर गांवों तक का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। घरों में पूजा अर्चना के साथ ही मंदिरों में भी पूजा अर्चना हो रही है। इसके लिए सुबह व शाम में श्रद्वालु मंदिरों में जुट रहे है, जहां पर भजन व आरती में शामिल हो रहे है। मंदिरों से सुबह व शाम में घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई दे रही है। इस ध्वनि से मंदिर के आसपास से गुजरने वाले लोगों के भी दिल का सुकून मिल रहा है। घरों में भी श्रद्वालुओं द्वारा सुबह व शाम में मां दुर्गा की स्तुति व मंत्रोच्चारण सुनाई दे रहा है। मंगलवार को मां दुर्गा की चाैथी शक्ति कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। जबकि बुधवार को माता रानी के पांचवी शक्ति की पूजा अर्चना होगी। पांचवीं शक्ति मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण उन्हे स्कंदमाता कहा जाता है। इस माता की चार भुजाएं होती है। माता के दो हाथों में कमल का फूल पकड़ा हुआ है। उक भूंजा उपर की तरफ उठी हुई होती है, जबकि एक हाथ में अपने पुत्र स्कंद को पकड़ी हुई होती है। उनका वाहन सिंह है। यह देवी चेतना का निर्माण करती है। उनकी पूजा से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। इधर, सप्तमी के दिन पूजा पंडालों में मां का पट खुल जाएगा। इसके लिए पूजा पंडालों की सजावट तेज कर दी गई है। साथ ही शिल्पकार प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। शहर के मजहरूल हक बस स्टैंड में पूजा पंडाल व प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में है। वहां पर शहर में सबसे बेहतर पंडाल की सजावट की जा रही है। इसके अलावा शहर के आनंद नगर में भी पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं सभी मंदिरों को सजाने का काम हो रहा है। शहर के सिसवन ढाला के पास महावीर मंदिर में भी प्रतिमाओं का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा गांवों में भी निर्माण हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/devotees-flocking-to-worship-in-temples-also-being-given-final-shape-to-puja-pandals-127832172.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/
0 Response to "पूजा पंडालों को दिया जा रहा अंतिम रूप मंदिरों में भी पूजा के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु"
Post a Comment