Popular Posts

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : हरिशंकर

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : हरिशंकर

विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने गांव में चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर रखा है वही रघुनाथपुर के सिटिंग विधायक ने मचकना पंचायत के करहनु गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोबारा क्षेत्र का विकास करना ही मेरा पहली प्राथमिकता होगी। आप सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिला तो समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए फिर से संघर्ष करूंगा। उक्त बातें रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन उम्मीदवार हरिशंकर यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं। उन्होंने आज सिधवल एवं मचकना पंचायत के टिकरी बाजार, सादुलपुर, सांड खोर, मचकना, सिंगार पटी, नाथपुर, करहणु गांव एवम मोहला,में जनता से जनसम्पर्क किये। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जनता को उत्पीड़न एवं ठगने का काम किया है हमारी सरकार बनेगी तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और विकास का कार्य पूरे किये जाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबुद्दीन आज़ाद , प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुशवाहा, अल्पसंख्यक अ. नुरुलहक,हरेराम मुखिया, गुड्डू यादव, परवेज अली, रुदल, यादव ,मुन्ना पासवान, धर्मेंद्र यादव, राहुल यादव, आबिद हुसैन (माले नेता)अजीत यादव, बबलू अंसारी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/husainganj/news/development-of-the-sector-is-the-first-priority-harishankar-127832171.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : हरिशंकर"

Post a Comment