Popular Posts

हसनपुरा में धान के खेत से चोरी की बाइक बरामद

हसनपुरा में धान के खेत से चोरी की बाइक बरामद

एमएचनगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियांव स्थित जटहवा बाबा के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत से लावारिस हालत में बाइक बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांचोपरांत बाइक चोरी की निकली। बाइक 19 सितंबर को गोपी पतियांव गांव से चोरी हुई थी। बताया जाता है कि गोपी पतियांव निवासी रामप्रीत राम के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार राम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि 19 सितंबर को गांव में ही एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। रात 12 बजे अपनी बाइक के पास गया तो देखा कि स्प्लेंडर प्लस बीआर 04 जेड 8127 वहां नहीं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/stolen-bike-recovered-from-paddy-field-in-hasanpura-127782765.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/

0 Response to "हसनपुरा में धान के खेत से चोरी की बाइक बरामद"

Post a Comment