Popular Posts

चुनावी रंजिश में छितौली पैक्स अध्यक्ष के पति को मारी गोली, हालत गंभीर

चुनावी रंजिश में छितौली पैक्स अध्यक्ष के पति को मारी गोली, हालत गंभीर

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को अशर्फी लाल उच्च विद्यालय, लक्ष्मीगंज छितौली के क्लर्क सह पैक्स अध्यक्ष के पति राजालाल प्रसाद को गोली मार दी। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले। घायल क्लर्क को पहले लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में भर्ती कराया। वहां से सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मौलनापुर के पैक्स अध्यक्ष लीलावती देवी के पति राजालाल प्रसाद अपने गांव से साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chitouli Pax president's husband shot dead in electoral rivalry, condition critical


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/chitouli-pax-presidents-husband-shot-dead-in-electoral-rivalry-condition-critical-127782766.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/4_1601914313.jpg

0 Response to "चुनावी रंजिश में छितौली पैक्स अध्यक्ष के पति को मारी गोली, हालत गंभीर"

Post a Comment