Popular Posts

बसंतपुर में मुआवजा के लिए पहले प्रदर्शन फिर स्टेट हाईवे किया जाम

बसंतपुर में मुआवजा के लिए पहले प्रदर्शन फिर स्टेट हाईवे किया जाम

कुमकुमपुर व राजापुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को मुआवजे को लेकर प्रखंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि घंटों कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के बाद सूचना मिली कि अंचलाधिकारी सुनील कुमार मीटिंग के लिए सीवान गए हैं। इसके बाद स्टेट हाइवे 73 को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि व प्रखंड प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रखंडकर्मियों की मिलीभगत से जान-पहचान के लोगों के खाते में राशि भेज रहे हैं। वास्तव में जो बाढ़पीड़ित हैं उन्हें मिलने वाली राशि से वंचित रखा गया है। बताते चलें कि लगातार बाढ़ पीड़ितों द्वारा शिकायतें आ रही हैं परंतु प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों के हाइवे जाम करने से लगभग घंटों वाहनों का आवागमन ठप रहा। एएसआई ललित यादव ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First highway again jammed for compensation in Basantpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/first-highway-again-jammed-for-compensation-in-basantpur-127782764.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/3_1601914143.jpg

0 Response to "बसंतपुर में मुआवजा के लिए पहले प्रदर्शन फिर स्टेट हाईवे किया जाम"

Post a Comment