ईवीएम पर उम्मीदवारों का होगा फोटो
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव कराए जाएंगे। इस बार चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों का चुनाव चिन्ह के साथ फोटो भी ईवीएम मशीन पर रहेगा। ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी रहेगा। वोट पड़ने के साथ हीं एक पर्ची मिलेगी। जिसमें आपके वोट की जानकारी मिल जाएगी।
क्या है वीवीपैट : इसके तहत ईवीएम से प्रिंटर की तरह एक मशीन अटैच की जाती है। वोट डालने के 10 सेकंड के बाद इसमें से एक पर्ची बनती है। इस पर जिस उम्मीदवार को आपने वोट दिया है उसका नाम और चुनाव चिह्न होता है। यह पर्ची 7 सेकंड तक दिखती है।
दो कंट्रोल यूनिट का होता है इस्तेमाल : मतदान के लिए ईवीएम के दो कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल होता है। एक कंट्रोल पीठासीन अधिकारी के पास होता है। दूसरी बैलेट यूनिट पर मतदाता मतदान करते हैं। वीवीपैट ईवीएम के ठीक बगल में हीं रखी होती है।
प्रत्याशी का फोटो देखकर वोट देना होगा आसान
इस बार के चुनाव में ईवीएम पर प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह के साथ उनके फोटो लगाने का प्रावधान किया है। चुनाव आयोग की नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ईवीएम में हर बटन के सामने प्रत्याशी की तस्वीर लगेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/candidates-will-have-photo-on-evm-127828232.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/
0 Response to "ईवीएम पर उम्मीदवारों का होगा फोटो"
Post a Comment