बाढ़ ग्रसित मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़क की मरम्मत जरूरी
चुनावी गतिविधियों में सरकार व्यस्त हैं लेकिन आज तक तरैया व पानापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन सुचारू रूप से बहाल नहीं है। ऐसे में शतप्रतिशत मतदान होने में बाधा उत्पन्न होंगी। ऐसे में मतदान केंद्र पर लोगों को पहुंचाने के लिए सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
मुखिया संगम बाबा ने तरैया के बेलहरी, भटगाई,परौना, मंझोपुर, पचारौर समेत आधा दर्जन गांवों में भ्रमण किये। इस दौरान संगम बाबा ने जिला प्रशासन से मतदान केन्द्र तक जाने के लिए सड़क की मरम्मत को जरुरी बताया। यहां बता दें कि बेलहरी के कामेश्वर राय के भतीजी की विगत दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी, व भगवतपुर के शेषनाथ ठाकुर की
बीमारी के कारण तथा भटगाई के सुरेश सिंह की हृदय गति रोकने से मृत्यु हो गई थी। इसुआपुर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के वार्ड सदस्य राजेन्द्र राम की बहू की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिजनों के बीच पहुंच मुखिया संगम बाबा ने शोक व्यक्त की। मौक़े पर सुधीर तिवारी, राजू पाठक, अनिल सिंह, धुरंधर सिंह, उग्रीम राय, विवेक यादव, अभिषेक सिंह, सतेंद्र राम, संजीव सिंह, प्रमोद बाबा छोटू सिंह, राजदेव राय, चंदन कुमार, अनुज सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/traya/news/repair-of-the-road-leading-to-flood-affected-polling-stations-is-necessary-127828231.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/
0 Response to "बाढ़ ग्रसित मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़क की मरम्मत जरूरी"
Post a Comment