सीएम के नेतृत्व में सभी लोगों का हुआ विकास
ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने रविवार को विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने मझियावा, केसरारी, भटौलिया, कंचनपुर, मुर्ती बिगहा, हेमन बिगहा, गोपी बिगहा, पूर्णाडीह, तेंदुआ, कठवरी सहित अन्य गांवों में भ्रमण करते हुए लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा की सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 वर्षों में समाज के सभी लोगों के वर्ग के लिए विकास हुआ है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए का प्रतिनिधि नहीं रहने के कारण कई विकास के कार्य नहीं हुए हैं।
इधर जन संपर्क के बाद वैश्य समाज के लोगों के साथ बैठक करते हुए उनसे वोट देने की अपील की। वहीं उनके समर्थकों के द्वारा भी केरा, महावर, पिलछी, बेलाढ़ी, भरूब, अतरौली, जिनोरिया, मायापुर, विशंभर बिगहा सहित अन्य कई गांव में जन संपर्क करते हुए सुनील कुमार को वोट देने की अपील की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/all-people-developed-under-the-leadership-of-cm-127828236.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/orig_106_1603064521.jpg
0 Response to "सीएम के नेतृत्व में सभी लोगों का हुआ विकास"
Post a Comment