गौनाहा में बाघ ने भैंसा को मारा, ग्रामीणों में दहशत
वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के मगुराहा वन क्षेत्र अंतर्गत गौनाहा रेलवे स्टेशन के समीप पायलट साहब के आवास परिसर में घुसकर बाघ ने रविवार की अर्ध रात्रि में एक भैंसा को मार दिया। जिससे गौनाहा बाजार, परसा, सिसई टोला, पिपरिया, रमपुरवा, मंगुराहा,नायक टोला, मंगुराहां, सिंगासनी टोला, रुपवालिया, हरकटवा जमहौली, मनी टोला आदि गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि करीब 12 बजे पायलट साहब के आवास परिसर स्थित गवास में घुसकर बाघ ने मिथुन साह के भैंसा को मार दिया।
पशुपालक व उसके परिजनों ने बताया कि भैंसा के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल के घर में सोए हम लोग जाग गए। काफी हो-हल्ला करने के बाद जब बाघ वहां से भागा तो हम लोगों ने भैंसा को देखा तो वह मर चुका था। रात्रि में ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रात्रि करीब 3:30 बजे वन कर्मी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वनरक्षी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि संभवत: बाघ नीलगाय का पीछा करते हुए वहां पहुंचा था, नीलगाय को भाग जाने के कारण वह भैंसा को अपना शिकार बना लिया। पशुपालक को वन विभाग से मुआवजा दिलाने हेतु पत्र लिखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/tiger-killed-buffalo-in-gunaha-terror-among-villagers-127782763.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/
0 Response to "गौनाहा में बाघ ने भैंसा को मारा, ग्रामीणों में दहशत"
Post a Comment