Popular Posts

नशे में धुत शराबी गिरफ्तार कार भी पुलिस ने की जब्त

नशे में धुत शराबी गिरफ्तार कार भी पुलिस ने की जब्त

बैसाढ गांव के हटिया टोला से गुरुवार की रात करीब 12 बजे चौकीदार के द्वारा मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि गिरफ्तार युवक जिस कार में बैठा था, उसकी तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब की खुली हुई बोतल मिली। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। युवक केवटगामा निवासी रतन कुमार है। आरोपी के साथ तीन अन्य युवक भी थे। जिसमें दो सुखासन गांव निवासी रबन सिंह और कुंदन सिंह तथा एक अन्य भी मौजूद था। तीनों पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kumarkhand/news/police-also-seized-drunk-drunker-127773563.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/

0 Response to "नशे में धुत शराबी गिरफ्तार कार भी पुलिस ने की जब्त"

Post a Comment