हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, बाइक जब्त
मुरलीगंज मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के पास गुरुवार की रात पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके दूसरे साथी के घर पर छापेमारी कर उसे भी देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया। इस दौरान एक बाइक तथा दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर ली। उक्त आशय की जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि मुरलीगंज पुलिस रात में गश्त पर थी। इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के पास एक युवक को बाइक पर संदिग्ध अवस्था में देख उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आकाश कुमार बताया। वह मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पकीलपार निवासी कैलाश यादव का पुत्र बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आकाश ने बताया कि बरामद देसी कट्टा उसने कोल्हायपट्टी निवासी उमेश यादव के पुत्र मनीष कुमार से लिया था। इसके उपरांत पुलिस द्वारा मनीष कुमार के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मनीष कुमार के पास से भी एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आकाश के द्वारा उपयोग में लाई जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया। एसपी ने कहा कि पुलिस मोबाइल की भी जांच करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हथियारबंद युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इस अवसर पर सदर डीएसपी अजय नारायण यादव भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/2-criminals-arrested-with-weapons-bike-seized-127773562.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/orig_3_1601656739.jpg
0 Response to "हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, बाइक जब्त"
Post a Comment