Popular Posts

मवेशी खरीदने जा रहे युवक से पिस्टल के बल पर लूटपाट

मवेशी खरीदने जा रहे युवक से पिस्टल के बल पर लूटपाट

पिकअप वैन से मवेशी लाने जा रहे एक किसान और उसके पुत्र को पिस्टल दिखाकर दिनदहाड़े नकदी लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बभनगामा व तुलसिया के बीच संथाली टोला से पहले बांसबाड़ी के समीप एसएच- 91 पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। पीड़ित व्यक्ति हथिऔंधा पंचायत के पड़ोकिया टोला वार्ड- 11 का निवासी है। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाने को दी है। पीड़ित अनिल यादव के पुत्र सकेन यादव ने बताया कि वे अपने पड़ोसी को साथ लेकर रामगंज के ठरहा टोल से एक हजार में एक पिकअप भाड़े पर लिए। इसके बाद भैंस खरीदने के लिए मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भेलाही जाने लगे। इसी बीच वाहन का पीछा करते हुए बाइक सवारों ने रुकने का इशारा कर आगे से घेर लिया। पहले ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाड़ी की चाबी ले ली। साथ ही उसके पास से 2600 रुपए व मोबाइल लूट ली। सकेन ने बताया कि उसके पास से 19000 ले लिया। पड़ोसी से भी मोबाइल अपराधियों ने छीनने का प्रयास किया। बिहारीगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bihariganj/news/looting-on-pistol-force-from-a-youth-who-is-going-to-buy-cattle-127773565.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/

0 Response to "मवेशी खरीदने जा रहे युवक से पिस्टल के बल पर लूटपाट"

Post a Comment