दाे ने भरे पर्चे, कहलगांव से शुभानंद और सुल्तानगंज से ललन का नामांकन आज
चुनाव के पहले चरण में शामिल कहलगांव व सुल्तानगंज विस क्षेत्र के लिए मंगलवार को भी प्रमुख चेहरे ने नामजदगी का पर्चा दाखिल नहीं किया। नामांकन के छठे दिन मंगलवार को जहां सुल्तानगंज के लिए दो लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
वहीं, कहलगांव से मात्र दो लोगों ने एनआर कटाया है। यहां किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों ओलपुरा के रामचन्द्र मंडल और साहूपाड़ा के भोला हरिजन ने नामांकन के लिए एनआर कटाया।
इधर, राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि कहलगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी शुभानंद मुकेश और सुल्तानगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी ललन यादव बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन दोनों क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र 8 अक्टूबर तक लिए जाएंगे।
सुल्तानगंज से अब तक हुए तीन नामांकन
सुल्तानगंज के आरओ गिरिजेश कुमार के समक्ष मंगलवार को रालाेसपा प्रत्याशी हिमांशु प्रसाद और भारतीय सब लाेग पार्टी के रविसुमन उर्फ अरुण मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। साेमवार काे एक निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा भरा था। अभी तक यहां से तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। मंगलवार काे चार ने एनआर कटाई है।
इनमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लाेदीपुर पटना निवासी ललन कुमार, निर्दलीय के रूप में बांका रजाैन की मधुप्रिया, सामाजिक न्याय आंदाेलन से जुड़े सीतारामपुर निवासी रामानंद पासवान, भारतीय पार्टी लाेकतांत्रिक से वीणा कुमार हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक 14 ने एनआर कटाई है। यहां से किसी ने ना ऑनलाइन रसीद कटाई, ना ही पर्चा दाखिल किया।
राजनीति व रिश्ते का रंग: दामाद का नामांकन कराने आए ससुर, बोले- पूरी ताकत से लड़ेंगे
राजनीति व रिश्ते का रंग काफी चटक वाला हाेता है। इस बार ऐसा ही कुछ नजारा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में देखने काे मिलेगा। दरअसल रालाेसपा से इस बार अपनी किस्मत अजमाने वाले हिमांशु कुमार 2015 में भी सुल्तानगंज विधानसभा से कैंडिडेट थे। अच्छा खासा वाेट मिला था।
वे मूल रूप से पटना जिले के रहने वाले हैं। विराेधियाें ने बाहरी बता इसे चुनाव में खूब भुनाया। बाद में हिमांशु ने सुल्तानगंज के पैन में ही शादी की। अब वाे इस बार दामाद के रूप में अपनी किस्मत ससुराल वाले विधानसभा क्षेत्र से अजमा रहे हैं। मंगलवार काे उनका नामांकन कराने आए लाेगाें में उनके किसान ससुर रामाशीष मंडल भी साथ आए थे।
रालाेसपा के जिला उपाध्यक्ष सह हिमांशु मंडल के चचिया ससुर अच्यूता मंडल ने बताया कि हिमांशु प्रसाद की पत्नी व उनकी भतीजी निशा भी इस बार प्रचार करेगी। उसने नारा दिया है गांव की बेटी काे जिताइए। अच्यूता मंडल ने बताया कि हिमांशु जिस बिरादरी से आते हैं उस बिरादरी की संख्या सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में है। दामाद के रूप में ससुराल वाले विधानसभा क्षेत्र से किस्मत अजमाने के सवाल पर हिमांशु ने कहा कि उनके लिए सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के हर मतदाता का परिवार अपना परिवार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/dae-filled-pamphlets-nomination-of-shubhanand-from-kahalgaon-and-lalan-from-sultanganj-today-127788494.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/72_1602026242.jpg
0 Response to "दाे ने भरे पर्चे, कहलगांव से शुभानंद और सुल्तानगंज से ललन का नामांकन आज"
Post a Comment