Popular Posts

रविसुमन कुमार पर नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पटना में है एफआईआर

रविसुमन कुमार पर नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पटना में है एफआईआर

सुल्तानगंज से भारतीय सबलाेग पार्टी से पर्चा भरने वाले रविसुमन कुमार का साेशल मीडिया पर अपना एकाउंट है। वे व उनकी पत्नी भी इनकम टैक्स का रिटर्न भरती हैं। उनके खिलाफ आर्थिक अपराध थाना पटना में 21 अक्टूबर 12 काे केस दर्ज हुआ था। जाे पटना के काेर्ट में लंबित है। उन पर नाैकरी देने के लिए अन्य लाेगाें से रुपये के लेनदेन से संबंधित धाेखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

उनके पास नकद पांच लाख रुपये तथा पत्नी के पास चार लाख चालीस हजार रुपये हैं। उनके तीन बैंक खाते हैं। बीमा की पाॅलिसी भी है। उनके पास स्कार्पियाे, कार तथा माेटरसाइकिल है। 150 ग्राम साेना खुद तथा इतना ही पत्नी के पास है। पति-पत्नी काे मिला ढाई किलाे चांदी है। वे खुद 73 लाख 50 हजार तथा पत्नी के पास 64 लाख 10 हजार मूल्य की संपत्ति है। 50 डिसमिल जमीन भी है। उनके पास कुल 75 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है। वे एमए पास हैं।

दूसरी बार रालोसपा से मैदान में हिमांशु, सवा लाख की है आमदनी

रालाेसपा से नामांकन का पर्चा भरने वाले हिमांशु प्रसाद मूल रूप से पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के बराह के रहने वाले हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी वे इसी दल से चुनाव लड़े थे। उनका साेशल मीडिया पर काेई खाता नहीं है। उनपर काेई केस भी नहीं है। उनके पास नकद 65 हजार तथा पत्नी के पास नकद एक लाख रुपए है। उनके पास दस डिसमिल गैर कृषि भूमि है। कुल अाय सवा लाख रुपये है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/fir-in-patna-for-cheating-in-the-name-of-giving-job-to-ravisuman-kumar-127788508.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

0 Response to "रविसुमन कुमार पर नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पटना में है एफआईआर"

Post a Comment