Popular Posts

एसएम के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन के लिए प्राचार्य को घेरा, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से भड़का आक्रोश

एसएम के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन के लिए प्राचार्य को घेरा, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से भड़का आक्रोश

एसएम कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों और संविदाकर्मियों ने मंगलवार काे प्रभारी प्राचार्य प्राे. रमन सिन्हा का घेराव किया। उन्हें बीते पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। दाेपहर के तीन बजे के करीब सभी कर्मी प्राचार्य के कक्ष में पहुंचकर उनका घेराव किया।

उन्हाेंने कहा कि लाॅकडाउन में हमें काफी परेशानी हाे गई है। पीआरओ दीपक कुमार दिनकर ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्या की बाबत विश्वविद्यालय के स्थापना शाखा और एकाउंट शाखा के एसओ से जानकारी ली। उसके बाद उन्हें समझाया। करीब एक घंटे के बाद कर्मी शांत हाेकर लाैटे। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि काॅलेज में दस आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं।

इनका भुगतान आउटसोर्सिंग फंड के माध्यम से किया जाता है। अप्रैल में विश्वविद्यालय से निर्गत की गई राशि समाप्त हो चुकी है। इस वजह से ही वे भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। उन्हाेंने कर्मियाें काे कहा कि हमने 24 सितम्बर को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय प्रशासन काे इस मामले से अवगत कराया है।

इसके साथ ही काॅलेज के आंतरिक कोष में उपलब्ध राशि से आउटसोर्सिंग कर्मियों को भुगतान करने की अनुमति मांगी है। हमें अनुमति मिलते ही काॅलेज के आउट साेर्सिंग स्टाफ काे वेतन भुगतान कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Outsourcing personnel of SM surround the principal for salary, outrage over not getting salary for five months


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/outsourcing-personnel-of-sm-surround-the-principal-for-salary-outrage-over-not-getting-salary-for-five-months-127788485.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/73_1602025946.jpg

0 Response to "एसएम के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन के लिए प्राचार्य को घेरा, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से भड़का आक्रोश"

Post a Comment