Popular Posts

बिहार एक परिवार है, यहां के लोगों की खुशी के लिए एनडीए सरकार उठाएगी हर कदम : नीतीश

बिहार एक परिवार है, यहां के लोगों की खुशी के लिए एनडीए सरकार उठाएगी हर कदम : नीतीश

मैरवा के हरिराम काॅलेज मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीरादेई के जदयू उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि राज्य का चौतरफा विकास हुआ है। उन्होंने पहले की सरकार को जंगलराज, अपहरण तथा नरसंहार की सरकार बताई। बताया कि जनता ने पति-पत्नी की सरकार को 15 वर्षों का समय दिया था। लेकिन, उनकी सरकार में जंगलराज, सामूहिक नरसंहार तथा अपहरण का राज रहा। कितने ही चिकित्सक और व्यापारी बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए। पति-पत्नी की सरकार ने कुछ नहीं किया। जब लोगों ने एनडीए को काम करने का मौक़ा दिया तो न्याय के साथ विकास का लक्ष्य रखा तथा हर तबके और इलाक़े का विकास किया गया। बिहार एक परिवार है। यहां के लोगों की खुशी के लिए एनडीए सरकार हर कदम उठाएगी। पंचायती राज संस्थाओं नगर निकायों आदि में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अनुसूचितति और जनजाति को 16 प्रतिशत और 1 प्रतिशत आरक्षण दिया। अति पिछडे वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया। अपराध भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर नियंत्रण पाया गया। इसका परिणाम है कि आज अपराध दर बहुत कम है।
विकास दर में 12.8% की बढ़ोत्तरी
पहले राज्य की सकल घरेलू उत्पाद की परिसंपत्ति 76466 करोड़ रुपए थी जो आज 417977 करोड़ रुपए हो गई है। विकास दर में 12.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। आम आदमी की आमदनी में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहले न तो सड़कें थीं और न ही बिजली। उनकी सरकार में सड़कें बनीं, स्कूलों की भी कोई कमी नहीं है। विद्यालयों में लड़िकयों की संख्या बढ़ी है। महिला सशक्तिकरण के लिए काम हुआ। इससे हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के विकास के लिए 10 लाख जीविका का लक्ष्य था। आज एक करोड़ 20 लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं। पहले विद्यालयों में लड़कियों की संख्या बहुत काम थी, लेकिन आज लड़कों और लड़कियों की संख्या बराबर है। प्राथमिक विद्यालयों में 12 प्रतिशत स्कूल से बाहर रहने वाले दलित समुदाय के बच्चे हैं।

कॉलेजों की कोई कमी नहीं, विद्यार्थियों को मिल रही आर्थिक मदद, बेरोजगारों को भत्ता भी
सात निश्चय के तहत हर जिले में इंजीनियरिंग काॅलेज, पैरामेडिकल काॅलेज, पॉलिटेक्निक काॅलेज, महिला आइटीआई, जीएनएम संस्थान खोले गए। हर सब डिवीजन में आईटीआई तथा एएनएम संस्थान खोले गए। नए मेडिकल काॅलेज खुल रहे हैं। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो रही है। मेधावी गरीब छात्र जो पढ़ाई का खर्च उठाने में अक्षम हैं उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के द्वारा चार लाख तक की आर्थिक मदद की जा रही है। पढ़ाई से दूर लड़के-लड़कियों को दो वर्षों के लिए स्वयं सहायता भत्ता के लिए 1 हजार रुपए महीने की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्हें कम्प्य़ूटर ज्ञान के लिए कुशल युवा कार्यक्रम शुरू किया गया ताकि उसे जानकर वे रोजगार प्राप्त कर सकें।

रघुनाथपुर में दिलचस्प होगा चुनाव, होने लगीं जनसभाएं

रघुनाथपुर विधानसभा की चुनाव काफी दिलचस्प होने वाली है। राजपुर खेल मैदान में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस चुनावी सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने की। जहां प्रदेश से पहुंचे जदयू के मुखिया नीतीश कुमार व जदयू के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष अशोक चौधरी इस चुनावी सभा मे शामिल हुए। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू के मुखिया नीतीश कुमार ने कहा कि आपके बीच हम यही कहने आया हूं कि जब से मुझे कार्य करने का मौका मिला है, तब से आपकी सेवा कर रहा हूं। जब हमलोगों का कार्य करने का मौका मिला तब से कानून का राज्य हुआ। न्याय के साथ विकास पर चलने को कहा। न्याय और विकास का मतलब है हर इलाके का विकास और जो किनारे रह गए उनको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई।

नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। पहले की सरकारों में बिजली है नहीं थी। उस समय बिहार में बिजली की कुल खपत 700 मेगा वाट थीं। आज हर घर बिजली है तथा बिजली कि कुल खपत 6 हजार वाट है। सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल, हर घर शौचालय, पक्की नाली गली निर्माण का काम किया। अगली सरकार बनने पर हर गांव गली में सोलर लाइट जलेंगी, महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य होगा। युवाओं लिए नई टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण कराएंगें ताकि उनको काम मिल सके। हर गांव में साफ सफाई का इंतजाम कराएंगें।

राज्य को स्वावलंबी बनाएंगे
शहरों में बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराएंगे ताकि 50 वर्षों तक किसी को कुछ सोचना ना पड़े। लड़कियों को इंटर पास करने पर अभी 10 हजार रुपया तथा स्नातक पास करने पर 25 हजार रुपया जा रहा है। आगे मौका मिला तो इंटर पास करने पर 25 हजार तथा स्नातक पास करने पर 50 हजार रूपए देंगे। कुछ लोगों के लिए उनका परिवार ही बिहार है लेकिन उनके लिए पूरा बिहार ही परिवार है। उनका उद्देश्य सबकी तरक्की है। केंद्र की योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है। आगे मौका मिलने पर बिहार को विकसित, सक्षम तथा स्वावलंबी बिहार बनाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैरवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत करते नेता और कार्यकर्ता


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/bihar-is-a-family-nda-government-will-take-every-step-for-the-happiness-of-its-people-nitish-127832168.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/1_1603210227.jpg

0 Response to "बिहार एक परिवार है, यहां के लोगों की खुशी के लिए एनडीए सरकार उठाएगी हर कदम : नीतीश"

Post a Comment