Popular Posts

दरौंदा के 191 मतदान केन्द्रों पर होगी वोटिंग

दरौंदा के 191 मतदान केन्द्रों पर होगी वोटिंग

विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान करने के बाद अब मतदाता अब इस बात की भी जानकारी ले सकेंगे कि उन्होंने जिसे वोट दिया है, उसे वोट मिला है कि नहीं। इसके लिए दरौंदा के 191 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर आडिट ट्रेल) मशीन लगाई जाएगी। इससे मतदाता के मतदान के तत्काल बाद एक सत्यापन पर्ची निकलेगी। लेकिन पर्ची हाथ में नहीं मिल सकेगी। मतदान के बाद इसे कुछ क्षण के लिए वीपीपैट के स्क्रीन पर सिर्फ देखा जा सकता है। पर्ची पर प्रत्याशी का चिह्न और नंबर अंकित रहता है। मतदान के लिए इवीएम की दो यूनिट का इस्तेमाल होगा है। एक कंट्रोल यूनिट पीठासीन अधिकारी के पास रहेगी और दूसरी बैलेट यूनिट पर मतदाता मतदान करेंगे। वीवीपैट मशीन इवीएम के बगल में ही रखी जाएगी। इसे मतदाता यह जान सकेंगे कि इवीएम का बटन सही दबा है अथवा नहीं। पर्ची सात सेकंड के लिए नजर आएगी और फिर स्वत: कटकर मशीन के भीतर बने बाक्स में गिर जाएगी। सभी पर्चियां मतदान के बाद एकत्र कर सील की जाएगी और जरुरत पड़ने पर मतगणना के समय उसकी गिनती भी की जाएगी। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रयुक्त होने वाले सभी इवीएम पर इस बार प्रत्याशी के नाम प चुनाव चिन्ह के अलावा उनकी तस्वीर भी अंकित रहेगी। मतदाता वोट डालने के समय इवीएम पर प्रत्याशी के नाम के साथ ही उसकी तस्वीर व चुनाव चिन्ह को भी देखकर मतदान कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/voting-will-be-held-at-191-polling-stations-of-daronda-127832170.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "दरौंदा के 191 मतदान केन्द्रों पर होगी वोटिंग"

Post a Comment