तेघड़ा एसडीपीओ पर झूठे केस को सत्य करार देने का आरोप
हवाई फायरिंग और जानलेवा हमला के झूठे और बेबुनियाद केस में तेघड़ा एसडीपीओ ने गलत सुपरविजन किया है। इस बाबत हादीपुर निवासी शिवचंद्र प्रसाद सिंह ने बेगूसराय रेंज के डीआईजी राजेश कुमार से लिखित शिकायत की है और दूसरे एसडीपीओ से इस केस का रीसुपरविजन करनाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि बछवाड़ा थाना कांड संख्या 153/20 झूठा केस है। जिसमें मेरे भगीन दामाद दरभंगा हेड पोस्ट आॅफिस के सहायक पोस्टर मास्टर रूपक कुमार एवं मेरे भतीजे को फंसाया गया है। उनका कहना है कि रसीदपुर निवासी शुभराज की बहन की शादी मेरे रिश्तेदारी में हुई है। शादी के कुछ माह बाद ही पति -पत्नी में अनबन हो गया और शुभराज की बहन अपने मायके चली गई। उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया।
सुपरविजन पर उठाया बड़ा सवाल, : पीड़ित शिवचंद्र सिंह ने तेघड़ा एसडीपीओ के सुपरविजन पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि एफआईआर के 4 दिन बाद ही एसडीपीओ ने सुपरविजन कर लिया। हमलोगो का पक्ष एसडीपीओ ने लिया ही नहीं। इस कांड में नामजद किए गए सहायक पोस्ट मास्टर रूपक कुमार वारदात की रात दरभंगा में थे। उनके काॅल डिटेल्स समेत अन्य पहलुओं की जांच करना पुलिस ने मुनासिब ही नहीं समझा है।nडीआईजी राजेश कुमार ने एसपी को इस सम्बंध में जांच का आदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/teghda-sdpo-accused-of-calling-false-case-as-truth-127832166.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/
0 Response to "तेघड़ा एसडीपीओ पर झूठे केस को सत्य करार देने का आरोप"
Post a Comment