Popular Posts

मृणाल अमरपुर से लाेजपा प्रत्याशी, कहा- जदयू की सीट होने पर लिया फैसला

मृणाल अमरपुर से लाेजपा प्रत्याशी, कहा- जदयू की सीट होने पर लिया फैसला

बांका के अमरपुर से पिछली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डाॅ. मृणाल शेखर ने मंगलवार रात लाेजपा का दामन थाम लिया। अमरपुर सीट जदयू के खाते में जाने के बाद उन्होंने लोजपा से टिकट लेकर चुनावी दंगल को रोचक बना दिया है। अब उनका मुकाबला फिर जदयू से होगा।

पिछली बार राजद-जदयू गठबंधन में जदयू प्रत्याशी जनार्दन मांझी से उनका मुकाबला हुआ था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टिकट लेने से पहले मृणाल ने साेशल मीडिया पर काफी हद तक पार्टी पर प्रेशर बनाने का काम किया था।

टिकट लेने के बाद मृणाल ने कहा कि राजनीतिक हालात और वहां के लाेगाें की भावनाओं के सम्मान के साथ-साथ अमरपुर में विकास की गति काे तेज करने के लिए हमें यह निर्णय लेना पड़ा। हमने 1994 से 2004 तक जिस विचारधारा और संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया। मृणाल की पत्नी डॉ. प्रीति शेखर भाजपा की प्रदेश स्तर की नेत्री हैं। वे अब किस दल में रहेंगी? इसपर मृणाल ने कहा, एक ही घर में भिन्न विचारधारा के लाेग रहते हैं। प्रीति का निर्णय हाेगा कि वह क्या करेंगी?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/ljp-candidate-from-mrinal-amarpur-said-decision-taken-on-being-jdu-seat-127788511.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

0 Response to "मृणाल अमरपुर से लाेजपा प्रत्याशी, कहा- जदयू की सीट होने पर लिया फैसला"

Post a Comment