Popular Posts

हाथरस की घटना पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रखा मौन व्रत

हाथरस की घटना पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रखा मौन व्रत

हाथरस की पीड़िता को बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा के छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने महाविद्यालय के मैदान में मोमबत्ती जलाकर पांच मिनट का मौन व्रत रखा। इस अवसर पर छात्रों ने कहा सरकार के तमाम फर्जी दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि कहीं न कहीं प्रशासन और सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं।
असैनिक अभियंता के छात्र आशीष कुमार ने कहा कि घटना के बाद पीड़िता को गंभीर शारीरिक चोट पहुंची थी, उसे मरा जानकर छोड़ा गया था। लेकिन पुलिस ने शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया। पहली गिरफ्तारी में 10 दिन का समय लगा दिया। मामले को दबाने की कोशिश की गई। जिससे पता चलता है कि पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर नहीं है। छात्र आशीष ने कहा कि आखिर समाज इतना हिंसक कैसे होता जा रहा है। एक ओर हम महिलाओं को देवी कहते हैं और दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं करते हैं। असैनिक अभियंता के ही छात्र प्रिंस कुमार ने कहा कि हाथरस की घटना दिल दहला देने वाली है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग तथा उत्तर प्रदेश के प्रशासन के रवैये ऐसा लगता है अब हमें अपने माताओं और बहनों की रक्षा खुद से करनी होगी। सबों ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस की घटना पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते छात्र।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/students-of-engineering-college-kept-silence-on-hathras-incident-127773556.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/orig_3_1601656318.jpg

0 Response to "हाथरस की घटना पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रखा मौन व्रत"

Post a Comment