Popular Posts

रक्तदान से किसी जरूरतमंद को मिल सकता है जीवनदान

रक्तदान से किसी जरूरतमंद को मिल सकता है जीवनदान

लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा वन मल्टीपल वन एक्टिविटी अभियान के अंतर्गत सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. एसएन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में लायंस क्लब से जुड़े 15 व्यक्तियों के द्वारा रक्तदान किया गया। सचिव डॉ. आरके पप्पू ने बताया कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए लायंस क्लब ने यह फैसला लिया तथा आने वाले समय में नियमित रूप से कैंप चलाने का भी निर्णय लिया। सचिव ने बताया कि 16 से 60 वर्ष की आयु के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। देश में रक्तदान कम होता है, ऐसे में आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद लोगों को रक्त नहीं मिल पाता है। लोगों को रक्तदान करने से डर लगता है, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उन्हें कमजोरी हो जाएगी। ऐसे में अधिक से अधिक रक्तदान शिविर लगाने और लोगों में जागरूकता का प्रसार करने की जरूरत है, ताकि जो लोग स्वस्थ हैं, वे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें।

कम से कम आत्मसंतुष्टि के लिए करें रक्तदान
कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने कहा कि रक्तदान से मानसिक संतुष्टि मिलती है, ऐसा इसलिए क्योंकि आपके इस फैसले से किसी की जान बच जाती है। जब आपके जरिए किसी की जिंदगी बचती है, तो यह एक सुकून और खुशी का अहसास देता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत सुधरती है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक कि संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है। यदि आपका वजन अधिक है या बढ़ रहा है, तो ब्लड डोनेट जरूर करने जाएं। साल में दो बार जरूर रक्तदान करें। रक्तदान से शरीर में एनर्जी आती है। रक्तदान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीपी गुप्ता ने कहा कि लीवर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो रक्तदान जरूर करें। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, प्रेम कुमार सुमन, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, इंद्रनिल घोष, प्रमोद अग्रवाल, अर्जुन साह, शंभू साह, राजेश कुमार राजू, बबलू कुमार, प्रो. अरुण कुमार यादव व डॉ. विवेक कुमार सहित अन्य भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को रक्तदान शिविर के मौके पर मौजूद लायंस क्लब के सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/blood-donation-can-give-life-to-any-needy-127773557.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/orig_4_1601656402.jpg

0 Response to "रक्तदान से किसी जरूरतमंद को मिल सकता है जीवनदान"

Post a Comment