Popular Posts

नए भारत का निर्माण बापू के आदर्श पर चलकर ही हो सकता है : डीएम

नए भारत का निर्माण बापू के आदर्श पर चलकर ही हो सकता है : डीएम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही नए भारत का निर्माण हो सकता है। उक्त बातें डीएम नवदीप शुक्ला ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर समाहरणालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कही। शुक्ला ने कहा कि सत्य और अहिंसा ऐसे दो हथियार हैं जिनके माध्यम से हम जिंदगी की किसी भी जंग को जीत सकते हैं। खासकर स्वच्छता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में रहकर ही मनुष्य की छवि स्वच्छ और सुंदर हो सकती है। उन्होंने लोगोंं से स्वच्छ और सुंदर समाज बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर एडीएम शिवकुमार शैव, समाजसेवी सह साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, आईटी प्रबंधक तरुण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। मौके पर मौजूद डॉ. मधेपुरी ने कहा कि सत्य, अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान के उद्घोषक पीएम लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिन दो अक्टूबर को पड़ता है। यहां गांधी की दो प्रतिमाएं हैं लेकिन पूर्व पीएम शास्त्री की एक भी प्रतिमा नहीं है। लिहाजा उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष नमन करते डीएम।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/a-new-india-can-only-be-built-by-following-bapus-ideals-dm-127773555.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/2_1601656234.jpg

0 Response to "नए भारत का निर्माण बापू के आदर्श पर चलकर ही हो सकता है : डीएम"

Post a Comment