Popular Posts

मतदान कर तय कर सकते हैं भविष्य की रूप रेखा : एमपी

मतदान कर तय कर सकते हैं भविष्य की रूप रेखा : एमपी

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सदस्य 7 नवंबर को मतदान करने के लिए घूम-घूम कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के आठवें दिन चिकनी पंचायत के ढकिया व आसपास के गांव में जागरूकता अभियान चलाया।

प्रो. एमपी सिंह ने लोगों के बीच जागरूकता पर्चा बांटकर लोगों को मतदान करने के लिए अपील किया।मतदाता जागरूकता अभियान में उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था व उसके तहत चुनी गई बहुमत की सशक्त सरकार के कारण भारत का वैश्विक प्रभाव को संपूर्ण विश्व में स्वीकार किया गया है।

जो सशक्त व निष्पक्ष चुनाव से ही संभव हो पाया है। संविधान प्रदत्त मतदान के अधिकार से हम न केवल अपनी सरकार का प्रतिनिधि चुनते हैं बल्कि अपने सुनहरे भविष्य की रूपरेखा भी तैयार करते हैं। भविष्य में सत्ता का बागडोर किन्हें मिलेगा और विकास की गति क्या होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/future-design-can-be-decided-by-voting-mp-127847843.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/

0 Response to "मतदान कर तय कर सकते हैं भविष्य की रूप रेखा : एमपी"

Post a Comment