मतदान समाप्ति के 30 दिन में देना होगा खर्चे का हिसाब, राजनीतिक दलों के साथ बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
जिले में अंतिम चरण में सात नवंबर को मतदान निर्धारित है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की कवायद तेज हो चुकी है। राजनीतिक दलों के साथ शनिवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने एक बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनको जिले के प्रमुख अखबारों में तीन बार आपराधिक रिकार्ड छिपवाना अनिवार्य है।
इसके लिए गाइडलाइन जारी किया जा चुका है। आज से चार दिन के बीच किसी दिन, पांच दिन से नौ दिन के बीच एवं तीसरी बार 10वें दिन से पांच नवंबर के बीच अखबार में प्रकाशित करवाना होगा। प्रत्याशियों को लेखा संधारण का भी ब्योरा प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए तीन दिन निर्धारित किया गया है।
प्रत्याशियों को संबंधित आरओ नोटिस करेंगे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदान समाप्ति के बाद 30 दिनों के अंदर प्रत्याशी चुनाव के क्रम में किये गए खर्च का ब्योरा देंगे। राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता एवं कोबिड 19 के प्रोटोकॉल से पुनः अवगत कराया गया।
साथ ही निर्देश दिया गया कि जरा सी भी लापरवाही हुई तो प्रावधान के तहत कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर शस्त्रों का सत्यापन नहीं करवाने वाले 61 लोगों कि अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है। 28 लोगों को नोटिस भेजा गया है। जिले में अनुज्ञप्ति धारी शस्त्रों की संख्या 469 है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्याशी बिना अनुमति के किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। अनुमति के लिए अनुमंडल कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत किया जा चुका है। अनुमति के लिए 24 घण्टे पहले आवेदन देना होगा। सभा या हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए जिले में 40 मैदान का चयन किया गया है।
प्रत्याशियों को कोबिड 19 का अनुपालन करना होगा। निर्धारित क्षमता से अधिक भीड़ जुटने पर अनुमति के लिए आवेदन देने वाले पर प्रथमिकी दर्ज किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इस बार 80 वर्ष से ऊपर, दिव्यांग जन एवं कोरोना मरीज के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा बहाल किया है।
इसके लिए जिले में सर्वे कर ऐसे मतदाताओं के बीच फॉर्म 12 डी का वितरण किया गया था। इस फॉर्म के माध्यम से मतदाताओं से सहमति मांगा गया था कि आप पोस्टल वोट करेंगे या मतदान केंद्र पर आकर मतदान करेंगे। चार सौ लोगों ने सहमति दी है। कोलकाता से बैलेट छपकर आएगा। इसके लिए गठित टीम 27, 28 अक्टूबर को घर घर जाकर वोट करवाएगी। इसकी पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/the-expenses-will-have-to-be-accounted-for-in-30-days-after-the-end-of-voting-dm-instructed-in-a-meeting-with-political-parties-127847840.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/
0 Response to "मतदान समाप्ति के 30 दिन में देना होगा खर्चे का हिसाब, राजनीतिक दलों के साथ बैठक में डीएम ने दिए निर्देश"
Post a Comment