द प्लुरल्स पार्टी ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो
विधान सभा चुनाव में पहली बार जिले के सातो सीट पर चुनाव लड़ रहे द प्लुरल्स पार्टी ने सोमवार को अपना मेनिफेस्टो जारी किया। पार्टी ने अपने मेनिफेस्टों को आठ दिशा आठो पहर के टैग लाइन देते हुए हरेक क्षेत्र में विकास का वादा किया है। पार्टी के प्रेस एजिक्यूटिव डा. रंजन चौधरी ने बताया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो हरेक साल आठ लाख सरकारी और 80 लाख प्राइवेट नौकरी बिहार के नौजवानों को मिलेगी। इससे बिहार का सम्पूर्ण विकास संभव हो सकेगा। उन्होनें बताया कि द प्लुरल्स पार्टी बिहार में एक नया विकल्प के रूप में उभरा है, पिछले 30 साल तक तो बिहार में विकास का लॉकडाउन चल रहा था। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर नकली शराब बंदी को भी खत्म किया जाएगा। बेगूसराय में विवि की स्थापना, समान काम का समान वेतन, बिहार को ग्लोबल टूरिजम्म हब बनाने, युनिस्को से प्रमाणित मंदिरों का विकास के साथ, काबर झील, जयमंगला गढ़ जैसे धार्मिक और पर्यटक स्थलों का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी रंजन कुमार, कम्यूनिकेशन प्रभारी अमित कुमार, नगर प्रभारी प्रिंस कुमार के साथ पार्टी के प्रत्याशी डा. मनु श्वेता, बिंदु कुमारी, सत्यजीत उर्फ सोनू, डा. संजय पासवान, कौशल किशोर, भास्कर उर्फ नीरज देव उपस्थित थे।
क्या-क्या है पार्टी के मेनिफेस्टों में
पार्टी के मेनिफेस्टों आठ दिशा आठो पहर में पहले स्थान पर आठ डिवलपमेंट जोन में विकास, एक्सप्रेस-वे से जुड़े आठ नए ग्रेट सिटीज, प्रत्येक डिवेलपमैंट जोन में आठ औद्योगिक जोन की स्थापना, कृषि को उद्योग का दर्जा, हरे जोन में एक लाख स्टार्ट-अप (कृषि, उद्योग और फाइनेंस आधारित), हर जोन में फ्लड एंड इरिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम,
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/the-plurals-party-released-its-manifesto-127832165.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/3_1603210027.jpg
0 Response to "द प्लुरल्स पार्टी ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो"
Post a Comment