13 अक्टूबर से शुरू होगा नामांकन समय रहते तैयारी पूरी करने का निर्देश
अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम साहिला ने विधानसभा चुनाव 2020 व वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव के मद्देनजर गठित कोषांगों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों के लिए गठित सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया। इस क्रम में एसडीएम ने सभी कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली। सबसे पहले उन्होंने नाम निर्देशन कोषांग की समीक्षा करते हुए 13 अक्टूबर से पहले पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात उन्होंने कोविड-19 कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए 15 अक्टूबर तक कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में निर्वाची पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता कोषांग से एसएसटी व एफ़एसटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में पूछा। इसके साथ हीं उन्होंने एकल खिड़की, कार्मिक कोषांग, कंट्रोल रूम एवं अन्य कोषांग के कार्यों की भी समीक्षा की। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम साहिला ने बताया कि सभी प्रभारी पदाधिकारियों के साथ उनके संबंधित कोषांगों की बारी-बारी से समीक्षा की गई है। वहीं 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर समय रहते पूरी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया है।
समीक्षा बैठक में ये रहे उपस्थित | एसडीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक के दौरान कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, नाम निर्देशन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह अवर निबंधक पदाधिकारी अमित कुमार, कोविड-19 के प्रभारी पदाधिकारी सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव कुमार, स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ कुमारी आशा किरण, आदर्श आचार संहिता कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राहुल कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
मतदाताओं के बीच सामाजिक दूरी के लिए बनेगा घेरा
नरकटियागंज| कोरोनाकाल के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बीच सामाजिक दूरी बनी रहे, इसके लिए प्रशासन की ओर से बूथों पर शून्य आकार का घेरा बनवाया जाएगा। मतदाता इस घेरे में रहकर लाइन बनाएंगे। यह घेरा मतदाताओं के बीच की दूरी को बनाए रखने में मददगार होगा। कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले व मतदाता एक दूसरे से दूरी बनाकर रहे, इसको लेकर बूथों पर यह व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय भवन में स्थित सभी बूथों पर शून्य आकार का घेरा बनवाने की जिम्मेवारी प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है।
वहीं पंचायतों में सामुदायिक भवन व गैर शैक्षणिक भवन वाले बूथों पर पंचायत सचिव इस घेरे को बनवाएंगे। शून्य आकार का घेरा बनवाने के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने सभी को निर्देशित किया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि बूथों पर शून्य आकार का घेरा ससमय तैयार हो जाए, इसके लिए संबंधित सभी को पत्र भेजा गया है। कोरोना काल को देखते हुए मतदाताओं के बीच दूरी बनी रहे, इसके लिए प्रशासन की ओर से बूथों पर यह व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नरकटियागंज प्रखंड में कुल 317 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/instructions-to-complete-preparations-in-time-for-enrollment-will-start-from-october-13-127799230.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/10/10bettiah-07_1602345727.jpg
0 Response to "13 अक्टूबर से शुरू होगा नामांकन समय रहते तैयारी पूरी करने का निर्देश"
Post a Comment