Popular Posts

हर घर शाैचालय एनडीए की है प्राथमिकता : नित्यानंद राय

हर घर शाैचालय एनडीए की है प्राथमिकता : नित्यानंद राय

समय परखने का है, जानने का है, समझने का है इसलिए विकास के लिए एनडीए के पक्ष में आएं। एनडीए सरकार ने 2022 तक हर घर को पक्का करने का लक्ष्य बनाया है जिसे पूरा किया जाएगा। पीएम खुद इस योजना का मानिटरिंग करते हैं। कश्मीर में धारा 370 का खत्म कर देश की सुरक्षा को और मजबूत किया गया, भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। देश सहित बिहार में विकास के अनेक काम हुए।

उक्त बातें शनिवार को कटोरिया हाई स्कूल के मैदान पर एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डाॅ निक्की हेम्ब्रम के समर्थन में केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही। मौके पर भाजपा प्रत्याशी निक्की हेम्ब्रम के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

घर-घर शौचालय बन रहा है, उज्ज्वला योजना के तहत घरों में गैस कनेक्शन सहित अनेक योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। कोरोना काल में सरकार राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में अनाज दे रही है। बिहार में एनडीए के सरकार में हो रही विकास कार्यों को भी गिनवाया तथा इस बार भी बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार को चुनने की अपील की।

वहीं सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि कटोरिया में बहुत सारी समस्याएं हैं। जिसके निदान के लिए शिक्षित और कर्मठ उम्मीदवार को चुनिए। पिछली बार आप लोगों ने ऐसे उम्मीदवार के माथे पर जीत का सेहरा सजा दिया, जो चार से पांच लोगों के हित के लिए ही काम करने में लगी रही। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रमोद मंडल, पूर्व मुखिया हरेंद्र शर्मा सहित अन्य एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NDA is a priority for every household: Nityanand Rai


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katoria/news/nda-is-a-priority-for-every-household-nityanand-rai-127847853.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/99_1603582850.jpg

0 Response to "हर घर शाैचालय एनडीए की है प्राथमिकता : नित्यानंद राय"

Post a Comment