Popular Posts

युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी की कोशिश, सदर अस्पताल में इलाज जारी, स्थिति सामान्य

युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी की कोशिश, सदर अस्पताल में इलाज जारी, स्थिति सामान्य

मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 वर्षीय युवक धर्मेद्र यादव ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर की छत में लगे बांस में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि तुरंत परिजन की नजर
पड़ जाने के कारण परिजन उसे धरहरा पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार धरहरा थानान्तर्गत औराबगीचा निवासी स्व. कालेश्वर यादव का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पड़ोस में जन्मदिन का भोज खाने धर्मेंद्र परिजनों के साथ गया था। लेकिन वहां से बिना खाना खाए वापस आ गया और घर का लाइट बंद कर फांसी लगा ली।

तभी छोटी बहन रंजना जब कमरे में आकर लाइट जलाई तो धर्मेंद्र को घर की छत पर लगे बांस में रस्सी से झूलते पाया, उसने चिल्लाते हुए बड़ी बहन उषा और अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजन धर्मेंद्र को फंदे से उतार कर इलाज के लिए धरहरा पीएचसी और फिर सदर अस्पताल में लेकर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/youth-hangs-himself-for-suicide-treatment-continues-in-sadar-hospital-situation-normal-127847855.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/

0 Response to "युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी की कोशिश, सदर अस्पताल में इलाज जारी, स्थिति सामान्य"

Post a Comment