Popular Posts

जयंती पर याद किए गए अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री, दी श्रद्धांजलि

जयंती पर याद किए गए अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री, दी श्रद्धांजलि

दुनिया को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री काे उनकी जयंती पर कोरोना के बीच जिले में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित बापू की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए डीएम सौरभर जोरवाल, एसपी सुधीर कुमार पोरिका, डीडीसी अंशुल कुमार, एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल सहित अन्य ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत मानव मात्र की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने सच्चाई, प्रेम और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। लाल बहादुर शास्त्री ने देश की प्रगति व समाज में समरसता के लिए बड़ा त्याग किया। जिला विधिक संघ में भी जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा नैतिकता सद्भावना निष्ठा सदाचार पर जोर दिए और लाल बहादुर शास्त्री सफल प्रधानमंत्री के साथ जय जवान जय किसान का नारा देकर भारतीयों को हौसला हमेशा बुलंद करते थे। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, रामप्रीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार स्नेही, यमुना प्रसाद सिंह, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, काली प्रसाद, संजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

जयंती पर पीएनबी ने ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा जिला में ग्राम संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। पीएनबी के औरंगाबाद शाखा में अभियान का शुरुआत लोन पॉइंट के सहायक महाप्रबंधक दिनेश पाठक, एलडीएम श्री उपेंद्र चतुर्वेदी, शाखा के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, एवं कर्मा भगवान पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में हर गांव में पीएनबी के द्वारा कैंप लगाकर किसानों एवं मजदूरों को बैंक के सारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया जाएगा ताकि लोगों के अंदर जागरुकता आ सके। अग्रणी जिला प्रबंधक उपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में जो कैंप लगाया जाएगा।

उसमें कृषि संबंधी जानकारी जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्र उपकरण खरीदने के लिए लोन, रूरल गोदाम आदि योजनाओं के विषय में किसानों को बताया जाएगा एवं किसानों से आवेदन लेकर उन्हें तत्काल इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर 15 किसानों को लोन स्वीकृति पत्र दिया गया।

कॉलेज में जयंती कार्यक्रम पर गोष्ठी का आयोजन
दाउदनगर के डीएन कॉलेज के प्रेमचंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गयी। अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के नव पदस्थापित प्रधानाचार्य डॉ शैलज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी के सत्य,अहिंसा तथा नैतिक मूल्य के सिद्धांत की वर्तमान समय में बहुत आवश्यकता है । इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, डाॅ. इंदु भूषण प्रसाद ,डॉ प्रवीण कुमार सिंह रविंद्र कुमार एवं शशांक मिश्रा ने किया।

बारूण प्रखंड में बापू के जन्मदिन को मनाया गया
बारूण प्रखंड के कुशल युवा केंद्र में बापू का जन्म दिन मनाया गया। कहा कि गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर सेंटर एलएफ शम्मा प्रवीण, सुर्ती तिवारी, सेंटर समन्वयक श्याम कुमार, एलएफ अनीश कुमार मौजूद रहे। मदनपुर के खिरियावां बाजार स्थित चौधरी मोहल्ला में नेहरु युवा केन्द्र के तत्वाधान में 151वीं जयंती सह गांधी युवा क्लब का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tributes paid to Mahatma Gandhi and former PM Lal Bahadur Shastri, priests of non-violence remembered on Jayanti


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/tributes-paid-to-mahatma-gandhi-and-former-pm-lal-bahadur-shastri-priests-of-non-violence-remembered-on-jayanti-127773660.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/1_1601658961.jpg

0 Response to "जयंती पर याद किए गए अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री, दी श्रद्धांजलि"

Post a Comment