दरभंगा-मधुबनी रोड पर मरम्मत के नाम पर चढ़ाई पट्टी, सड़क पर ही लगा पानी
जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली अधिकांश मुख्य सड़क सहित बाइपास सड़क जर्जर हो चुकी है। यहां तक कि दरभंगा-मधुबनी मुख्य सड़क से प्रतिदिन जिले के सभी अधिकारियों का वाहन गुजरता रहता है। बावजूद जर्जर सड़क की मरम्म्त नहीं कराई जाती है। एनसीसी कार्यालय से लेकर पुलिस केन्द्र के बीच जर्जर मधुबनी-दरभंगा मुख्य पथ लाेगाें के लिए जानलेवा बन रहा है। इस सड़क के जर्जर होने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटना होती रहती है। 30 फीट सड़क के अधिकांश भाग पर अतिक्रमणकारियों ने होटल, अस्पताल सहित मॉल बना दिए हैं।
इन हॉटल, मॉल व अस्पताल संचालकों के पास अपना पार्किंग जोन नहीं रहने के कारण सभी वाहनों की पार्किंग भी सड़क किनारे ही होती है। इन वाहनों के पार्किंग के कारण इस कारण सड़क संकरी हो जाती है। रही-सही कसर इसकी जर्जरता व जलजमाव पूरी कर देती है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। विभाग आए दिन इस सड़क का जीर्णोद्धार करती रही है। पट्टी चढ़ाकर सड़क काे दुरुस्त किए जाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। लेकिन पूरी तरह से सड़क आज तक दुरुस्त नहीं हाे सकी है। इस कारण इन सड़कों से गुजरते समय लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, इस संबंध में सदर एसडीओ अभिषेक रंजन ने कहा कि विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
मरम्मत कराने का आश्वासन देने के बावजूद नहीं हुआ काम
पथ निर्माण विभाग नहीं दे रहा ध्यान
वाहन गुजरने के दौरान पैदल चल रहे लोग व दूसरे वाहन पर बैठे लोगों के ऊपर कीचड़ वाला पानी पड़ने से लोगों को आपस में उलझते भी देखा जाता है। लोगों ने बताया कि इन सड़काें का सही तरीके से निर्माण नहीं होने के कारण जल्द ही सड़क जर्जर हो जाती है। इसके साथ ही बरसात व नाले का पानी ऊपर आने से सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसके बाद सड़कों के बीच कई जगहों पर गड्ढे बन गए है जो प्रतिदिन खतरे को निमंत्रण देता है।
अधिकारी ने दो दिनाें में मरम्मत करवाने का दिया था आश्वासन
मालूम हो कि दैनिक भास्कर ने 29 सितंबर को इस संबंध में विभागीय कार्यपालक अभियंता ओमप्रकाश से बात की थी। उन्होनें दो दिन में सड़क को दुरुस्त किए जाने की बात स्वीकारी थी। पर शुक्रवार को इस सबंध में जानकारी के लिए कई बार फोन किया जाता रहा। पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। शाम में जब दूसरे नंबर से कॉल किया गया तो उन्होने फोन तो रिसीव किया पर यह काटकर काट दिया कि मैं अभी बात नहीं कर सकता हूं। बाद में बात करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/climbing-strip-in-the-name-of-repair-on-darbhanga-madhubani-road-water-on-the-road-itself-127773680.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/orig_2madhubani-01_1601659537.jpg
0 Response to "दरभंगा-मधुबनी रोड पर मरम्मत के नाम पर चढ़ाई पट्टी, सड़क पर ही लगा पानी"
Post a Comment