दरौंदा में नए मतदाताओं के बीच शुरू हुआ वोटर कार्ड का वितरण
दरौंदा प्रखंड के 191 बीएलओ मतदाताओं के घर तक पहचान पत्र पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। इसी के तहत शुक्रवार को ईपिक वितरण की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय में कर्मी विनोद कुमार सिंह , रामकिशोर पांडे, वेदप्रकाश शर्मा, रमेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं का ईपिक करीब तीन हजार से अधिक प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को बीएलओ अपने अपने क्षेत्र के में वितरण की जाएगी। इस संबंध में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दरौंदा के मतदान केंद्र संख्या 187 से 313 एंंव 64 सहायक बूूूथो के मतदाताओं का ईपिक जिला से प्राप्त हुआ है। इसके अलावा दरौंदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिसवन एंव हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र का भी मतदाताओं के ईपिक आया हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को इपिक वितरण का कार्य सौंपा गया है। इस कार्य में बीएलओ धनंजय राम, मिथिलेश तिवारी,रामकिशोर राम, सर्वजीत राम, विनोद सिंह, मुकेश राम, सोनी देवी, पम्मी देवी,ललन राम,नीता देवी, आदि कार्य में जुट गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/distribution-of-voter-card-started-among-new-voters-in-daronda-127842332.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/3_1603468585.jpg
0 Response to "दरौंदा में नए मतदाताओं के बीच शुरू हुआ वोटर कार्ड का वितरण"
Post a Comment