महागठबंधन के समर्थन में सभाएं कर रहीं हीना
विधानसभा चुनावी दंगल में लोकसभा पूर्व सांसद की पत्नी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हिना साहब इन दिनों अपनी पार्टी एवम महागठबंधन उमीदवारों के समर्थन में सभाएं कर रहीं हैं। इस क्रम में वह शुक्रवार को पूर्वी हरिहाँस के खोदाईबारी के पूर्व प्रमुख बाबाबुद्दीन आज़ाद के गांव पहुंची और उनके नेतृत्व में जहां हिना साहब ने बुजुर्गों एवम महिलावों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे पूर्व सांसद पति सीवान के विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध है जिन्होंने आजतक राजद पार्टी का दामन थामे रखा और यहाँ की जनता जनार्धन भी उनको अपना समर्थन देती रही है।इसलिए एक बार आप सभी से मैं उमीद करती हूं कि इस बार भी आप सभी अपना पूरा जनादेश व समर्थन राजद व महागठबंध को दें ताकि डबल इंजन की सरकार जो सूबे में सिर्फ झूठे वादे एवम ठगने का काम किया है। उसे बैकफुट पे बदलने की जरूरत है। विकास के लिए समाज में शांति सद्भाव जरुरी होता है यह सरकार का सात निश्चय योजना भी धरातल पे विफल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/husainganj/news/heena-is-holding-meetings-in-support-of-the-grand-alliance-127842331.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/
0 Response to "महागठबंधन के समर्थन में सभाएं कर रहीं हीना"
Post a Comment