Popular Posts

बड़हरिया प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, मतदान करने की अपील

बड़हरिया प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, मतदान करने की अपील

बड़हरिया प्रखंड के औराई पंचायत के औराई गांव में हृदयानंद यादव के दरवाजे पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह के देखरेख में आत्मा सिवान द्वारा गठित पार्वती महिला खाद्य सुरक्षा समूह के महिला किसानों के साथ स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक की गई। जिसमें स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, किसान सलाहकार नंदलाल प्रसाद ने पार्वती महिला खाद्य सुरक्षा समूह के महिला किसान को शपथ दिलाया कि हम सभी लोग समय से अपने बूथ पर जाकर 3 नवंबर को अपना मत अच्छे नागरिक को देंगे। सभी लोग मिलकर गांव के अन्य महिलाओं को भी जागरूक करके बूथ पर ले जागर मतदान दिलाने का कार्य भी करेगे।साथ में नारे भी लगाते हुए कहा पार्वती महिला खाद्य सुरक्षा समूह की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार। *महिला किसान हैं हम देश की शान , 3 नवंबर को सब करेंगे मतदान।उसके बाद कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा समूह के महिला किसानों द्वारा कराये गए ऑनलाइन तथा मोबाइल पर आए हुए ओटीपी के माध्यम से आकास्मिक फसल योजना अंतर्गत संकर मक्का का बीज वितरण किया गया। कुमारी देवी सरस्वती देवी ने बताया कि जब से हम लोग महिला खाद्य सुरक्षा समूह बनाए हैं तब से हमें कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी घर बैठे और सबसे पहले आसानी से मिल जाता है ।साथ मे समूह के महिला किसानों के द्वारा अनुदानित दर पर व जीरो टिलेज गेहूं योजना के बीज की भी मांग की गई। स्वीप कार्यक्रम में कुमारी देवी, सरस्वती देवी, बेकनी देवी,सुकांति देवी,रीना देवी, ज्ञान्ती देवी, फुलिया देवी, माना देवी, अनीता देवी ,धर्म शिला देवी, संकेसिया देवी, सीता देवी, धनौती देवी, सरिता देवी,नंद कुमारी देवी, ममता देवी,कुमारी देवी,मनीषा देवी, मीरा देवी, शिवराज कुमार यादव सहित अन्य किसान उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Voters being made aware under sweep program in Badhariya block, appeal to vote


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/brhria/news/voters-being-made-aware-under-sweep-program-in-badhariya-block-appeal-to-vote-127842334.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/23/4_1603468646.jpg

0 Response to "बड़हरिया प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक, मतदान करने की अपील"

Post a Comment