Popular Posts

बहू की हत्या के आरोपी ससुरालवाले अब भी फरार

बहू की हत्या के आरोपी ससुरालवाले अब भी फरार

एमएचनगर थाना क्षेत्र के बड़की टड़ीला गांव में दहेज को ले एक नव विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों द्वारा शव जला दिया गया था। इस मामले में नव विवाहिता की बहन प्रीति कुमारी द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर तीन महिला सहित आठ लोगों यथा नव विवाहिता के पति नागेंद्र यादव, ससुर रामबाबू यादव, सास बुची देवी, देवर कृष्णा यादव, अर्जुन यादव, टुनटुन यादव, ननद सुनीता कुमारी व गीता कुमारी को आरोपित किया था। पुलिस ने आरोपी पति को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के पांच दिन बीत चुके हैं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैै।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/in-laws-accused-of-daughter-in-laws-murder-still-absconding-127779665.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/

0 Response to "बहू की हत्या के आरोपी ससुरालवाले अब भी फरार"

Post a Comment