Popular Posts

21 दिन में भी नहीं पकड़े गए राम अवतार के हत्यारे

21 दिन में भी नहीं पकड़े गए राम अवतार के हत्यारे

13 सितंबर की रात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के करसौत मध्य विद्यालय के पास महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव निवासी रामअवतार महतो की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता कमल महतो ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के 21 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड मामले में अबतक करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अबतक राम अवतार हत्याकांड में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगीं है। पुलिस ठिकानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि 13 सितंबर की रात्रि पसीवर बाजार से लौटते समय अपराधियों ने चाकू से गोदकर रामअवतार महतो की हत्या कर दी थी तथा उसके मित्र गांव के ही सफी अहमद के पुत्र अलियास अहमद को चाकू से मारकर घायल कर दिया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल का इलाज पटना में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/ram-avatar-killers-were-not-caught-even-in-21-days-127779664.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/

0 Response to "21 दिन में भी नहीं पकड़े गए राम अवतार के हत्यारे"

Post a Comment