नगर परिषद के उप सभापति के खिलाफ 16 वार्ड सदस्य लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव
नगर परिषद के सभापति बब्लु साह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वार्ड पार्षद गोलबंद हो गए हैं। गोलबंदी के बाद शहर की राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। वार्ड पार्षद नजमा खातून , अमित कुमार सिंह अादि के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक 16 सदस्यों का हस्ताक्षर कराया जा चुका है। जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए केवल 13 सदस्यों की ही जरुरत है। दोनों वार्ड पार्षदों ने बताया कि मंगलवार को ईओ को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंप दिया जाएगा। दोनों पार्षदों ने बताया कि उप सभापति बब्लु साह नियम संगत कार्य नहीं कर रहे है। इस वजह उनका पद पर बने रहना उचित नहीं है। उन्होने बताया कि उप सभापति डम्मी ठेकेदार रखकर नगर परिषद का खुद कार्य कराते है। शहर की सफाई व्यवस्था में रुचि नहीं लेेते है। वहीं वार्ड 20 में नाली के उपर ही सामुदायिक भवन बना दिया गया है। इस भवन का नक्शा भी पास नहीं कराया गया है। यहां पर पहले ही 15 लाख की लागत से सामुदायित भवन बनाया गया है। इसके बाद भी दूसरा सामुदायक भवन भी उसके उपर बना दिया गया है। इसके अलावा भी अन्य आरोप भी लगाया जा रहा है। जिन वार्ड पार्षदों द्वारा गोलबंदी की जा रही है। उसमें विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के भी वार्ड पार्षद शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/16-ward-members-will-move-no-confidence-motion-against-the-deputy-chairman-of-the-city-council-127779666.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/
0 Response to "नगर परिषद के उप सभापति के खिलाफ 16 वार्ड सदस्य लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव"
Post a Comment