Popular Posts

चंद्रदीप बाजार में देर शाम एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

चंद्रदीप बाजार में देर शाम एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के चंद्रदीप गांव में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने चंद्रदीप निवासी मो. इसराइल का 25 वर्षीय पुत्र मो इश्तियाक को गोली मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। गोली चलने के बाद चंद्रदीप बाजार में भय व दहशत का माहौल बन गया। बताया जाता है कि मो. इश्तियाक घर से चौक पर आ रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने युवक को एक गोली पेट में मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास व परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए अलीगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई भेज दिया गया है। बताया जाता है कि युवक को गांव में ही किसी से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर घटना का अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/criminals-shot-dead-a-young-man-in-chandradeep-market-late-evening-127791578.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "चंद्रदीप बाजार में देर शाम एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर"

Post a Comment