Popular Posts

श्रेयसी, दामोदर, सावित्री सहित 20 ने भरा पर्चा, टिकट से वंचित प्रत्याशियों ने भी दिखाए तेवर; किया नामांकन

श्रेयसी, दामोदर, सावित्री सहित 20 ने भरा पर्चा, टिकट से वंचित प्रत्याशियों ने भी दिखाए तेवर; किया नामांकन

बिहार विधानसभा 2020 चुनाव के पहले चरण के तहत जमुई जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक दाखिल की जाएगी। नामांकन दाखिल करने के सातवें दिन बुधवार को जमुई, झाझा, सिकंदरा व चकाई विधानसभा क्षेत्र से कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

जिनमें प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के साथ ही टिकट से वंचित हुए नेताओं ने भी विरोधी तेवर दिखाते हुए दूसरे पार्टी का दामन थामा और नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। संभावित प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर केंद्रीय बल के साथ जिला पुलिस बल को तैनात किया गया था।

खासकर कचहरी चौक पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार खुद कमान संभाल रखा था। बावजूद प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ से कचहरी चौक पूरी तरह पट गया। दिन के 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक कचहरी चौक जाम रहा। हालांकि कई बार पुलिस ने कड़े तेवर दिखाकर भीड़ को किनारा किया। इसी बीच झमाझम बारिश ने प्रशासन के तनाव को हल्का किया और सड़क से लोगों की भीड़ कम हुई।

लोजपा से रविंद्र यादव व रविशंकर पासवान ने खरीदा नामांकन पत्र

एनडीए से अलग होने के बाद लोजपा ने झाझा से वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. रविंद्र यादव को टिकट दिया है। बुधवार को उन्होंने झाझा विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र की खरीदारी की। वहीं सिकंदरा से रविशंकर पासवान ने लोजपा प्रत्याशी बनने के बाद नामांकन पत्र लिया।

जमुई से रंजीत शर्मा, नर्मदा कुमारी और नंदलाल सिंह, झाझा से अजीत कुमार, चकाई से नरेश रविदास व सिकंदरा से संगीता पासवान, धर्मेंद्र पासवान, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, शिवलाल पासवान, राजकुमार पासवान, शिवशंकर चौधरी, क्रांति कुमार चौधरी ने भी नामांकन पत्र की खरीदारी की।

आचार संहिता उल्लंघन :राजद प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

नामांकन को लेकर एक साथ कई प्रत्याशियों के आ जाने के कारण कचहरी चौक पर सुबह के 11 बजे से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कचहरी चौक पर बांस लगाकर बैरिकेडिंग किया गया था। लेकिन समर्थक इतने उत्साहित थे कि वे बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने को आतुर थे।

उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही सदर एसडीपीओ डाॅ. राकेश कुमार वहां खुद मौजूद होकर भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। सुबह 11 बजे से शाम के 3 बजे तक कचहरी चौक पर आने वाले विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों से भीड़ की स्थिति बनी रही। भीड़ में सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल नहीं रखा गया।

एनडीए से श्रेयसी, दामोदर तो विजय व सावित्री ने महागठबंधन से भरा पर्चा

नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी श्रेयसी सिंह, झाझा से जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत शामिल हैं। वहीं महागठबंधन से जमुई के लिए सिटिंग राजद विधायक विजय प्रकाश, चकाई की वर्तमान राजद विधायक सावित्री देवी और झाझा से राजेंद्र यादव ने अपना नामांकन पत्र भरा। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद रालोसपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक अजय प्रताप ने भी जमुई विधानसभा से पर्चा दाखिल किया।

तो चकाई से सुमित कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा। जदयू से टिकट न मिलने के बाद सुमित ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया। अन्य प्रत्याशियों में जमुई से जाप से मो. शमशाद आलम, निर्दलीय प्रत्याशी महावीर यादव, मो. अब्दुलबाकी शामिल हैं। वहीं झाझा से विनोद प्रसाद यादव ने बसपा से नामांकन भरा।

राजद से टिकट कटने के बाद विनोद ने बसपा का दामन थामा है। धनंजय कुमार मेहता, विनोद कुमार सिन्हा, राहुल सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन भरा है। वहीं चकाई से राहुल कुमार सिंह, तबरेज अंसारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने जनमत पार्टी से। मदन तांती ने जाप से नामांकन पर्चा भरा, वहीं लोजपा से टिकट कटने के बाद सुभाष पासवान व रेवार रविदास ने निर्दलीय नामांकन किया।

कचहरी चौक पर लगी रही समर्थकों की भीड़

नामांकन को लेकर एक साथ कई प्रत्याशियों के आ जाने के कारण कचहरी चौक पर सुबह के 11 बजे से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कचहरी चौक पर बांस लगाकर बैरिकेडिंग किया गया था। लेकिन समर्थक इतने उत्साहित थे कि वे बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने को आतुर थे। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 candidates, including Shreyasi, Damodar, Savitri, filled the forms, ticket-denied candidates also showed their attitude; Nomination done


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/20-candidates-including-shreyasi-damodar-savitri-filled-the-forms-ticket-denied-candidates-also-showed-their-attitude-nomination-done-127791565.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/capture_1602111569.jpg

0 Response to "श्रेयसी, दामोदर, सावित्री सहित 20 ने भरा पर्चा, टिकट से वंचित प्रत्याशियों ने भी दिखाए तेवर; किया नामांकन"

Post a Comment