मृतका के प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज
आत्महत्या के लिए युवती को विवश करने के मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी युवक के खिलाफ मुरार पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है। मुरार थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के आहर से पुलिस ने शनिवार को सोलह वर्षीय कुसुम कुमारी नाम कि युवती का शव बरामद किया था।
युवती के गायब होने को लेकर परिजनों ने मुरार थाना को सूचित किया था। मुरार थाना क्षेत्र के नचाप पंचायत स्थित बीरपुर गांव निवासी मुख्तार राम की पुत्री कुसुम कुमारी का इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी जयराम नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पिता के बयान पर दर्ज हुआ केस : थानाध्यक्ष
मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वैसे मृतक युवती के पिता के बयान पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी ब्रह्मेश्वर राम के पुत्र जयराम राम के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बीरपुर का मामला
पांच दिन पहले हुई थी गायब युवती के पिता ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि प्रेमी युवक ने बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। पांच दिन पहले शौच के लिए घर से निकली कुसुम वापस घर नहीं लौटी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/case-filed-for-murder-on-the-lover-of-the-deceased-127828226.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/orig_20_1603064363.jpg
0 Response to "मृतका के प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज"
Post a Comment