रूडी, शाहनवाज के बाद फडणवीस को भी कोरोना, डिप्टी सीएम और पूर्व मंत्री भी एम्स में
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्होंने अपनी कोविड जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।
उन्होंने कहा लॉकडाउन के बाद से मैं लगातार काम कर रहा था। अभी तक सभी चीजें सही चल रही थीं लेकिन अब लगता है कि जैसे भगवान चाहते हैं कि कुछ दिन अपने काम से आराम ले लूं। कोविड पॉजिटिव होने के बाद मैं आइसोलेट हो रहा हूं।
डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं और अपना इलाज करवा रहा हूं। बिहार चुनाव के दौरान भाजपा के चौथे बड़े नेता है देवेंद्र फडणवीस जिन्हें कोरोना हुआ है। इनके पहले उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, शनिवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भी कोरोना के लपेटे में आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/after-rudy-shahnawaz-fadnavis-also-got-corona-deputy-cm-and-former-minister-in-aiims-127847833.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/orig_66_1603581635.jpg
0 Response to "रूडी, शाहनवाज के बाद फडणवीस को भी कोरोना, डिप्टी सीएम और पूर्व मंत्री भी एम्स में"
Post a Comment