प्रत्याशी से लेकर बूथ एजेंट तक ने निर्देश नहीं माना तो होगी कार्रवाई
नामांकन वापसी के साथ जिले में 6 सीटों से कुल 80 उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं। सभी उम्मीदवारों की बैठक शनिवार दोपहर समाहरणालय सभा भवन में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने की। इस बैठक में सभी सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक के अलावा एसपी हृदयकान्त भी मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव लड़ रहें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के और निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव आदर्श अचार संहिता का पाठ पढ़ाया। डीएम ने कहा कि अनुपालन से संबंधित मार्ग निर्देशिका सबको उपलब्ध कराया गया।
बताया गया कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में आप सभी की जिम्मेवारी अहम है। अपने चुनाव अभिकर्ता से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को भी आदर्श आचार संहिता की जानकारी से अवगत करायें।
कोविड-19 की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा
चुनाव आयोग के दिशा निर्देश का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध विधि संवंत कार्रवाई की जायेगी। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को नियमानुसार खर्च की राशि की सत्यापन तीन बार व्यय एवं व्यय नियंत्रण कोषांग में सत्यापन कराना अवश्य होगा।
उम्मीदवारों को चुनाव से संबंधित खाता के माध्यम से राशि को व्यय करना होंगा। जिन उम्मीदवारों का आपराधिक इतिहास है। उससे संबंधित नियमानुसार प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित कराना अनिवार्य होगा। कोविड-19 के गाइडलाइन का शतप्रतिशत अनुपालन करना होगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार एवं चुनाव अभिकर्ता को बताया गया कि एमसीएमसी कोषांग के जरिए इलेक्ट्रानिक्स चैनलों सोशल मीडिया फेसबुक यू ट्यूब व्हाट्सएप टि्वटर और केबल चैनल्स पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण एमसीएमसी को कोषांग से करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है साथ ही पेड न्यूज का अनुश्रवण भी किया जा रहा है।
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन में मीडिया का अहम रोल
डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन में मीडिया का अहम रोल है। विशेष तौर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में मीडिया की सहभागिता प्रशंसनीय रही है।उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों तथा माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
उनके विरूद्ध विधि संवत सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सिविजिल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का फोटोग्राफ ऑडियो व वीडियो के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। जिसका समाधान 100 मिनट के अंदर जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है।इलेक्ट्राॅनिक चैनलों, सोशल मीडिया एवं केबल चैनल्स पर राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/if-the-instructions-from-the-candidate-to-the-booth-agent-are-not-accepted-then-action-will-be-taken-127847830.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/95_1603582380.jpg
0 Response to "प्रत्याशी से लेकर बूथ एजेंट तक ने निर्देश नहीं माना तो होगी कार्रवाई"
Post a Comment