चुनाव कराने आए आठ सीआईएसएफ जवानों काे काेराेना, पटना में मिले 239 मरीज
पटना जिले में शनिवार को 239 काेराेना मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34295 हो गई है। इनमें 31490 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 2549 एक्टिव केस हैं। फुलवारीशरीफ प्रखंड में विधान परिषद चुनाव कराने आए सीआईएसएफ के 8 जवान काेराेना पाॅजिटिव हाे गए। मतदान 22 अक्टूबर काे हुआ था। मतदान के बाद प्रखंड में सुरक्षा के लिए तैनात 105 जवानाें का टेस्ट कराया गया था।
इनमें 8 की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आ गई। संक्रमित जवानाें काे पहले बिहटा ले जाया गया, पर वहां एडमिट नहीं किया गया। बाद में उन्हें फुलवारीशरीफ हाईस्कूल में आइसाेलेट कर दिया गया। जवानाें के संक्रमित हाेने से वाेटराें में हड़कंप मच गया है। एनएमसीएच में दो मरीजों हाजीपुर के देवेंद्र नारायण सिंह और समस्तीपुर की मुनेश्वरी देवी की मौत हो गई। एम्स में सारण की रामावती देवी, भागलपुर के माे. आफताब अहमद, राजीवनगर के मणिकांत आजाद व शिवकुमार सिंह, पूर्णिया के सुशांत कुमार और समस्तीपुर के जयनारायण शर्मा की मौत हो गई।
उपमुख्यमंत्री मोदी, गया के सांसद के स्वास्थ्य में सुधार
एम्स में काेराेना का इलाज करा रहे उपमुख्यमंत्री सुशील माेदी, गया के सांसद विजय कुमार मांझी और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की हालत में सुधार हाे रहा है। डाॅक्टराें की टीम इनके इलाज में जुटी है। तीनाें का बीपी, शुगर आदि कंट्राेल में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/239-patients-found-in-kareena-patna-eight-cisf-jawans-came-to-conduct-elections-127847834.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/orig_corona-test-1_1603582404.jpg
0 Response to "चुनाव कराने आए आठ सीआईएसएफ जवानों काे काेराेना, पटना में मिले 239 मरीज"
Post a Comment