जनता की मांग पर चुनावी मैदान में उतरे दल बदले हैं, दिल नहीं : डॉ. मृणाल शेखर
अमरपुर विस क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर ने शनिवार को शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के नरौन, ओढ़सामोड़, कसबा, चमेलीचक, खानगा, मझघाय सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि वो अमरपुर की जनता की मांग पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो दल बदले हैं दिल नही। बाहरी प्रत्याशी अमरपुर व शंभूगंज की जनता को तरह तरह का सब्जबाग दिखाकर झांसे में लेने का प्रयास कर रहे है। आम जनता को परखना है कि असली दु:ख-सुख में साथ में बेटा की तरह खड़ा रहने वाला साथी कौन है।
कोरोना काल में मास्क, सैनिटाइजर पहुंचाने का काम किया। जनता रसोई चलाकर अमरपुर व शंभूगंज के हर गांव के जरूरतमंद गरीबों के घर तक भोजन दिया। चाहे कोरोना हो या डेंगू काल हो लोगों के हर दु:ख, सुख में बिना बुलाए बेटा की तरह पांच साल तक उनके बीच हाजिर होकर सेवा किया है। यहां बाहरी बनाम बेटा की लड़ाई है, जिसका फैसला अमरपुर व शंभूगंज की जनता को करना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/parties-who-have-entered-the-electoral-arena-on-the-demand-of-the-public-have-changed-not-the-heart-dr-mrinal-shekhar-127847865.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/101_1603582971.jpg
0 Response to "जनता की मांग पर चुनावी मैदान में उतरे दल बदले हैं, दिल नहीं : डॉ. मृणाल शेखर"
Post a Comment