Popular Posts

मां की भक्ति के आगे काेराेना बेअसर डलिया चढ़ाने मंदिराें में उमड़े श्रद्धालु

मां की भक्ति के आगे काेराेना बेअसर डलिया चढ़ाने मंदिराें में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र से बांका शहर के पूजा पंडाल जगमग हो उठा है। चहुंओर भक्ति का माहौल व्याप्त है। मां भगवती के मंत्राेच्चार से मंदिर परिसर गुंजयामान हाे रहा है। अष्टमी को लेकर शनिवार की सुबह से ही सभी मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जहां सुखमय जीवन की मां से कामना की वहीं अष्टमी को लेकर महिलाओं ने संतान के सुखमय जीवन व पति की दीर्घायु के लिए डाला चढ़ाया।

इस कारण शनिवार को बांका शहर सहित सभी मंदिरों में मां को डाला करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, किसी भी श्रद्धालुओं के द्वारा किसी भी मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। मां की भक्ति के आगे कोरोना संक्रमण की भय काे श्रद्धालुओं भूल गए।

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की गई। भगवान शिव की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर पूजा की थी, जिससे इनका शरीर काला पड़ गया था, तब भगवान शिव ने इनको दर्शन दिया और उनके कृपा से मां का शरीर अत्यंत गाेर हो गया। जिससे वह महागौरी के नाम से विख्यात हुई, मां के इस रूप का महाअष्टमी को पूजा-अर्चना की जाती है।

आज हाेगी मां सिद्धिदात्री की पूजा

मां दुर्गा के नवमी रूप का नाम सिद्धिदात्री है। नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को भी सभी सिद्धियों की प्राप्ति करते हैं। देवी सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है व कमल पुष्प पर भी हसीन होती है। आज के दिन श्रद्धालु नाै कुंवारी कन्याओं काे घर में जमाते है और उनका आर्शिवाद लेते है।

भक्ति के आगे बीमारी का डर बेदम

शहर के सभी दुर्गा मंदिराें में अष्टमी की पूजा व डाला चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओंं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्त यह भूल गए की सरकार की ओर से पूजा समिति को गाइड लाइन मिला है। उसका पालन करना श्रद्धालुओं के लिए जरूरी है। श्रद्धालुओं ने कहा की मां की भक्ति में जो शक्ति है उसके सामने कोरोना टिक ही नहीं सकता है। यह कारण है कि हमलोग अपने आप को ऐसा करने से नहीं रोक सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/devotees-gathered-in-mandira-to-neutralize-dalya-in-front-of-mothers-devotion-127847878.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/

0 Response to "मां की भक्ति के आगे काेराेना बेअसर डलिया चढ़ाने मंदिराें में उमड़े श्रद्धालु"

Post a Comment