Popular Posts

अवसर दें, बांका के गौरव और सम्मान की हमेशा करूंगा रक्षा : कौशल सिंह

अवसर दें, बांका के गौरव और सम्मान की हमेशा करूंगा रक्षा : कौशल सिंह

बांका विधानसभा के राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के प्रत्याशी कौशल सिंह ने शनिवार को झिरवा, बाबुरायदिह, खेदुरायडीह, चुटिया, शीतलपुर, रामनगर चुटिया,भोगा, मंजरकोला, मदोड़ा, गोनल बाड़ी, केलाबारी, पोखरिया, जमुआ, अमरपुर, चिलमिल, न्याडीह, ख़िरीपखार, मखनपुर, कैथा टिकर, गोपालपुर, नौकाडीह, हरकट्टा, लीलावरण, तेलिया बगीचा, घटेरा गांव में जनसंपर्क कर मतदाताओं से रालोसपा को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।

कौशल सिंह ने कहा कि बांका के 30 वर्षों के पिछड़ेपन के लिए राजद और भाजपा दोनों जिम्मेदार है। उन्होंने कहा ये सिर्फ वोट बैंक समझ कर बाँका वासियों के साथ राजनीति करते आये है। आपसे वोट लेने के बाद कभी आपको झांकने तक नहीं आते है। यदि आप इनसे मिलने जाते हैं, इनसे समस्याओं के बारे में चर्चा करने कभी गए भी होंगे

तो इनसे आपको सम्मान नहीं अपमान ही सहना पड़ा होगा। ये खुलेआम कहते आये है कि वोट नहीं दिए तो काम नहीं करेंगे। क्या ये एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के शब्द ऐसे होने चाहिए। कौशल सिंह ने कहा कि मुझे एक बार सेवा का अवसर दें, आपके मान सम्मान और गौरव के साथ कभी अहित नही होने दूंगा। बांका विकास की पटरी पर दुगुनी तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Give opportunities, I will always protect Banka's pride and honor: Kaushal Singh


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/give-opportunities-i-will-always-protect-bankas-pride-and-honor-kaushal-singh-127847858.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/100_1603582924.jpg

0 Response to "अवसर दें, बांका के गौरव और सम्मान की हमेशा करूंगा रक्षा : कौशल सिंह"

Post a Comment