Popular Posts

चौसा में 36 वें रविवार को चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

चौसा में 36 वें रविवार को चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

गंगा’ शब्द सुनते ही पवित्रता की अनुभूति होती है क्या ये गंगा अब उतनी ही पवित्र है, जितनी की पूर्व में थी? हम भारतीयों के लिये गंगा सिर्फ एक नदी नहीं है, ये हमारी सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ी है, मान्यता यह है कि गंगा में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं।

वहीं चौसा में 36वां रविवार लगातार निर्मल गंगा संकल्प हमारा के तहत भरत पान्डेय के द्वारा चलाया जा रहा गंगा सफाई अभियान की सराहना आज पूरे क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। साथ ही इस अभियान से अब क्षेत्र के युवा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।हमेशा की तरह चौसा के मल्लाह घाट पर 36वें रविवार गंगा युवा समिति के सदस्यों द्वारा गंगा सफाई किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा पुत्र भरत पांडेय के द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि जो हमारे पापों को धुलने की क्षमता रखती थी, आज वो हमारे कारण खुद ही मैली हो गई है। जिस गंगा पर हमें गर्व होता था, आज उसी गंगा को हमारी वजह से लज्जित होना पड़ रहा है। चूंकि गंगा का ये हाल हमारी वजह से हुआ इसलिये हमें स्वयं गंगा के शुद्धिकरण के विषय में तुरन्त महत्त्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। ये बहुत ही चिन्ताजनक विषय है। इसलिये इसको प्राथमिकता देना चाहिए।

सफाई करने के लिए पहले अकेले जुटे, बाद में कुछ दोस्त भी साथ हो गए। बताया कि हर रविवार गंगा पुकार की तर्ज पर गंगा मैया के रक्षा के लिए गंगा युवा समिति के नौजवान साथियों के द्वारा लगातार ये 36वां रविवार चौसा बाजार घाट,चौसा मल्लाह घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा मां का पानी साफ रहे, इसके लिए तमाम प्रकार के कचरा, प्लास्टिक, कपड़ा एवं लकड़ी ऐसी चीज जो गंगा में प्रदूषित हो रहे ,उसे बाहर निकाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chausa/news/cleanliness-campaign-conducted-on-sunday-36th-in-chausa-people-made-aware-127828220.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/

0 Response to "चौसा में 36 वें रविवार को चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक"

Post a Comment